Saturday, 30 January 2016

डाकिया,....... एक, संस्मरण, मित्र चारु के लिए


रिफिल प्रचलन  में थे, खास कर शीफर्स और पार्कर जैसे कलमों के लिए; और “ मेड इन चाइना” और “मेड इन जापान”  कलमों का होना स्टेटस  सिंबल, पर अभी देश डिस्पोसेबल्स की दुनिया से अनजान था,कलमों की प्यास सुलेखा और शिप्रा नामक रौशनायियों से बुझती थी , इन्ही कलमों की लिखावट से मुहब्बती पैगाम अपनी जुबान खोलते थे और इन्ही हस्तलिखित खतों की अहमियत को संवेदनशीलता का मानक समझा जाता  था. पत्रलेखन की पारम्परिक शैली जो कभी लिफाफों में, अतार्देशियों में और कभी पोस्टकार्ड में संदेशों की मंजिलें तय  कराया करतीं थीं , अभी  जिन्दा थी . बच्चों की शरारत को झेलते लाल लैटर बॉक्स अभी लुप्त नहीं हुए थे ,बच्चे अब भी इन डब्बों में ढेले और पत्थर डालकर आनंदित होते थे.

 दिन के किसी वक्त जब उसके आने का समय तय होता था लोग उसके इन्तेजार में नज़रे पसारे बैठे रहते थे, ड्रेनपाइप पतलून का स्थान अब बेल बॉटम लेने लगे थे पर इनके बीच वह खाखी  कमीज के नीचे कभी बेतरतीब तो कभी करीनगी से महरूम कुछ मटमैली सी धोती या फिर किसी ढीली ढाली पतलून में काँधे पर एक भारी भरकम बसते का बोझ और हाँथ में खतों का पुलिंदा लिए ख़ामोशी को अपने  चिर परिचित संबोधन  से तोड़ बैठता,  पोस्टमैंन !

दिनचर्या के मध्य इस आगंतुक का आगमन एक सुखद अनुभव हुआ करता था .लोग इसका इंतज़ार एक चिरपरिचित व्याकुलता के बीच करते थे . वो व्याकुल्तायें जो, संयुक्त परिवार के बिखराव से जनम रही थीं. औधोकीकरण और राष्ट्र की अन्य प्रगितिशील योजनायें अपनों में दूरियां बढाने लगीं थी रेल गाड़ियाँ वाष्प से चलती थीं और इने गिने फौकर और चार इंजन युक्त वाईकोंट विमान  से  वायुयात्रा  धनाढ्य वर्ग के  ही  साधन हुआ करते थे, उस आगंतुक का दैनिक आगमन कभी सुख कभी दुःख कभी आशा और कभी निराशा का सन्देश वाहन  करता था. जब माताएं, वृद्ध पिता, सरहद पर तैनात सैनिकों के  परिवार और उनकी पत्नियों और उनके बच्चों को उसका दिन प्रतिदिन निर्बाध आगमन उन्हें जोड़ जाता. किसी माता किसी पुत्र, किसी बेटी,  किसी वृद्ध पिता को  मनि आर्डर का इंतज़ार हुआ करता था. टेलीफोन कुछ लोगों के पास ही होते थे और सेल फ़ोन अकल्पित थे. उसकी अपनी महत्वपूर्णता अद्वितीय थी जो पसरते काल में कहीं लुप्त हो गयी.

यह डाकिया भी उन्ही में से एक था और हमारे बचपन की शरारतों का एक चिरपरिचित लक्ष. जब उसके बसते को हम में से कुछ शरारती बच्चे छुपा दिया करते और जब वो उसे ढूंढता तो झाड़ियों की  ओट में छिपे हमारे आनंद का विषय बन जाता और उसी बसते का हमारे द्वारा ढूँढा जाना, ताम्बे के एक पैसे वाला लेमोनचूस जो वह दूसरे दिन हमें मुस्कुराते हुए बड़े प्यार से बीते दिन उसके बसते को ढूँढने के पारितोषिक के रूप में वह  देता.

 पर इस शरारत का दृष्टा बनना एक टीस भी दे जाता.उस डाकिये की मुस्कराहट के बीच एक दबी दर्द भी हुआ करती थी जो जब भी वह हमारे निवास पर आता, उसकी मस्तक पर अंकित लकीरों और उनकी आँखों से प्रकाशित हो रही होतीं. ,उसकी नज़रें किसी को ढूंढती थीं ,वह भी बहुत दिनों से. उसकी आँखे जिसे ढूंढती रहतीं शायद  वह कौन और इस वक्त  कहाँ था, शायद वह जानता था, पर उससे उसके आने का समय कभी भी उसका उससे मिलना संभव नहीं करा पाता. वो जो दूसरों  की व्याकुलता को दूर करता, खुद सदा किसी की खोज में पता नहीं कबसे व्याकुल था . कभी कभी वह पूछ बैठता, सर नहीं हैं?

प्रशाशकीय अधिकारी बानने से पूर्व जब पिताजी ने  बहुत ही कम उम्र में अपना  शिक्षण समाप्त  कर लिया था, तो सर्वप्रथम रोज़गार की तालाश  ने उन्हें एक शिक्षण संस्था में नियुक्ति दिलाई. उनके बहुत से  तत्कालीन विध्यार्थी  पटना के इर्द गिर्द गावों से हुआ करते थे जो बाद में हमसे स्नेह रखते हमारे चाचाओं में बदल गए वो कालांतर में हमारे जीवन का अभिन्न अंग और अनुभव बन गए. एक राम कुमार चाचा बताया करते थे, “ बचवा जहिया तोहार बाबू हमनी के पढ़ावत रहीं,तौना समय तोहरा बाबूजी के ठीक से मूछ दाढ़ियो न निकलल रहे, हमनी का आपस में करत  रहीं की ठीक समय पर हमनी के ब्याह होला से हमनी के बाल बाचा इनके उम्र के होतिन.”

 इतने कम उम्र का शिक्षक, उन्हें प्रीय और उनके लिए एक अनोखी अनुभूति थी. उनकी टिपण्णी प्रासंगिक थी क्यों की स्कूल और महाविधालयों की संख्या तब इतनी नहीं थी, और मेट्रिक पास, बी ऐ पास होना महत्वपूर्णता का सूचक होता था.

 पिता जी के छात्रों ने जीवन में अपनी अपनी सार्थक विशेषताएं अर्जित कर समाज और शाश्कीय व्यवस्थाओं में विशिष्ट बने इनमे एक आगे चलकर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी बने. व्यक्तिगत विशिष्टताओं के मध्य अभी गुरु शिष्य परम्पराएँ लुप्त नहीं हुई थीं, बाबूजी सामाजिक  संबंधों में, इतना नज़र तो नहीं आते थे पर संबंधों के प्रति संवेदनशीलता उनमे बनी रहती.

उस दिन पिता जी किसी कारण से उस वक़्त घर पर थे. सीढियां जो बहुत तो नहीं थीं, अचानक किसी के विलाप ने उन पर मेरे चढ़ने  की गति $को बढ़ा दिया, साथ में ह्रदय की गति को भी. यह कौन और किस वजह से विलाप कर रहा था. दरवाज़े के करीब पहुंचा तो पिताजी के सम्मुख खड़ा डाकिया विलाप कर रहा था. सुब्कनें उसके शब्दों के प्रवाह को,  जो किसी दर्द को बे रोक टोक बयां कर जाना चाहते थे रोक रहीं थीं. उसकी सुब्कानों के गिरते उठते चढ़ाव के बीच सुना, सर! आपकी बात लग गयी.

बहुत परेशान करता था आपको और अन्य साथियों को. सब मुझसे डरते थे. आज मैं अपने ही पूर्व के सह विधार्थियों के घर डाक पहुंचाता हूँ . उनके दरवाजे और फाटक ही अब उनसे मेरे संबंधों की सीमा और मेरी हद हैं. उस हद का परिणाम जो मैं स्कूल में पार करता रहता था, और जिससे आजिज़ आकर आपने कह डाला था,“पढ़ेगा नहीं तो क्या डाकिया बनेगा?” उसकी बातों ने एक अजीब सा कम्पन पैदा कर डाला, बाबूजी उसे बैठा कर सांत्वना दे रहे थे, डरा सहमा मैं लौट पड़ा   अपनी पुस्तकों में और उन्ही के बीच अंकित हो चुकी थी एक और चाचा की कहानी जो अब सिर्फ एक डाकिया नहीं था, जिनकी याद  और उनके  साथ किये  गए  हमारी  स्मृतिपटल पर अंकित  शरारतों का वह सिलसिला, जिन्हें अब  जीवन भर, हमें  टीसते रहना था.

Friday, 29 January 2016

मंदिरों में नारी प्रवेश पर ऐसा रोक क्यों ?


मंदिरों में लिंग भेद क्यों जब सारा जगत जिस ब्रह्म पर अध्यस्त है उस ब्रह्म में ही लिंग निर्देशन नहीं? अगर वेदांत का ध्येय विषय ब्रह्म है जिसका अनुभव द्वैत, अद्वैत, कर्म, भक्ति एवम ज्ञान तीनो मार्गों से सुलभ है, फिर इन मार्गों पर निर्बाध आवागमन बाधित क्यों? नारायण की मानवीय परिकल्पना “चतुर्भुज,” अगर ब्रह्म की चार नश्वर उपाधियों अहंकार, बुद्धि, मन, और इन्द्रियों में एक मानवीय अभिव्यक्ति मात्र का सुन्दर  चित्रण है, फिर  इस दृष्टिकोण से भी ऐसा भेद युक्तिसंगत तो नहीं ?

उपनिषद गुरु शिष्य धैर्य परमपरा का एक अद्भुत उधाहरण है जहाँ शिष्यों  को अधिकार प्रदत है की वे  अपने अन्तः में उठते प्रश्नों का अपने गुरु के  धैर्य और अनुकम्पा में उत्तर ढूंढें और प्राप्त करे. गुरु के धैर्य और उनकी अनवरत उप्ल्भ्धता में ही गुरुत्व की परीक्षा निहित है. अगर प्रश्न उठे है तो उनके युक्तिसंगत उत्तर ही इस इस नारीशक्ति की उत्तेजना का निदान हो सकते हैं. शिष्य के सहस्त्रों उठते प्रश्न और इनके सहस्त्र उत्तरों में ही उपनिषद का दर्शन व्याप्त है. फिर पंडितो का ऐसा हठाग्रह क्यों ?

इस नवद्वार युक्त मानव दुर्ग के  सात द्वार इसके प्रकाशक हैं. इन्ही द्वारों से मनुष्य जो ब्रह्म की अहंकार, बुद्धि, मन और इन्द्रियों से तादात्म्य अभिव्यक्ति है, इस दुर्ग का बाहरी विषयों से अपने प्रकाश में शाक्शात्कार कराते हैं.

 शेष दो द्वार मल के उत्सर्जक या जनेन्द्रिय हैं. फिर इस दृष्टिकोण से भी स्त्रियों के मंदिर प्रवेश पर ऐसी वर्जना क्यों? यदि “भगवद दर्शन से” तत त्वम् असी और “ब्रह्मैक्य” ही अभिप्रेत है तो देव या उसके आश्रय से नारी वंचित क्यों ?

 नवद्वार रुपी मानव के नश्वर उपाधिकरण की दृष्टि से यदि पुरुष और नारी सामान हैं तो फिर उसके साथ असमानता का व्यवहार क्यों? यदि पुरुष और स्त्री उसी ब्रह्मचेतना से अभिभूत हैं तो फिर यह भेद क्यों? इस मिथ्या आचरण का जो कारक है वह पोंगे पांडित्य और ब्रह्म में स्थित ज्ञानी अर्थात ब्राह्मण में भेद है, और नारी का अपमान.

अगर गंगा शिव के शीर्ष पर अध्यस्त है और शिवसागर में उसका महाप्रयाण और बार बार पुनर्जन्म अविरल तो फिर ज्ञान गंगा के बहाव और करुणासागर में उसके समर्पण भावना का ऐसा विरोध क्यों? इन अविरल धाराओं के मार्ग में ऐसी ज्ञानशून्य, मानवरचित  बाधाओं का उत्पन्न होना ऐसे प्रलय की चेतावनी है जो अपने शक्तिवेग से मंदिरों को भी अपने धाराओं के बहाव में ले लेती हैं फिर शिव को भी अपने बाल रूप में अवतरित होकर पार्वती से विनति करनी पड़ती है और उसकी उग्रता का हल ढूँढने को विवश होना पड़ता है.

 अर्ध ज्ञानी निद्रा से जागृत अवस्था में आयें, शिव के अर्धनारीश्वर रूप का स्मरण करें, निदिध्यासन करें, चिंतन और मनन करें और सत्य को नकारने की कोशिश बंद करें, क्यों की सत्य ही शिव है, और वही सुन्दर भी.

Thursday, 28 January 2016

Who distorts History?......... The Historians?

Long after the departure of the great leaders, a part of national thought seeks to pitch them in a battle which beyond the manipulation of the political consciousness of this nation, for obvious vested political gains has little utility and a great insult to the majesty of the leaders who in their ways united or severally contributed to the struggle for freedom.

 To pitch Patel against Nehru or to now pitch Subhash against him or Subhash against Gandhi can only come from a mind that pitches Modi against Advani and has come to believe that such spinning and pitching would bring same results all the time.

Gandhi, Nehru, Patel, and Subhash Chandra Bose were all part of the Congress and believed in the principles of non-violence and Satyagraha. The disagreement between the trio on one side and Subhash on the other lay in the option whether satyagraha had failed and was violence the better recourse. Never at any point of time were they divided or any none of these, lesser in patriotism in the cause of freedom from the British. The disagreement arose in consequence of the alignment of powers during the Second World War.

 Subhash saw reason in aligning with the Triple axis formed by Hitler’s Germany, Mussolini’s Italy and Japan pitted against rest of the world. Gandhi and the Indian government of the British opted for the British and the allied.

 In the reliance on options available to the enslaved nation Gandhi appeared wiser than Subhash, the latter failing to make a correct assessment of the situation having underestimated the might of a  war torn Britain which even in that reduced state was mighty and still had the potential to contain any revolt in the native forces.

 Gandhi’s judgment of the situation was based on the history of the sepoy mutiny of 1857 popularly remembered as this nation’s first war of independence. Subhash’s belief that the British weakened by a prolonged war were no longer in a position to withstand militant response from the Indians was perhaps analogous with Saddam’s claim that he would fight the “the mother of all battles” with the Americans “and beat them or Pakistan hoping to wrest Kashmir from India a nation threatened by terrorism, by some indulgence in military adventurism.

 Gandhi showed wisdom in realizing this reality which Subhash ignored losing thirty thousand brave Indians as he tried to march into India and snatch it from the British, a brave and patriotic act no doubt, but perhaps unwise. Bravery is not an exercise in ignorance or violence the sole recourse of the brave. Chivalry needs to be read and exercised in the light of wisdom. Gandhi stuck to his belief “that the means should justify the end” and in exercise of such belief refused to go on the side of the evil the “Triple Axis “.

The immorality of the moral of this Goebbels story, whose chapters keep unfolding by the day, is an exercise in the belief in the tool of divisiveness. Tire the Congress party through a concerted publication of untruth and make it increasingly unacceptable to the people in line with Modi’s philosophy of a “Congress free India.” Modi in a way similar to Subhash is too speculative in his belief that he would eventually succeed in doing this. Humans come and go, Ideologies stay, and Congress is one such which may be lost on a supine mind dwelling in the dreams of the dream seller but only till such time as reality disables such slumber. Atal’s India had been shining only a little before, it came to be shunned by it.

The dirty pitching game should stop as should such distortion of History. No history flowing through the pen of the historian can escape of influence of human subjectivity and to insist that the entire history of this nation is an exercise in distortion on that ground can only come from minds which in their political speeches while narrating the historical majesty of Bihar find Takshila an ancient place of learning situated there, and not in Pakistan. The indulgent in such art of falsehood should bear that truth which enables reason and response, has the capacity to block all such deliveries.

Modi a less popular Prime Minister, of an increasingly unpopular party!


The nation showcased its military might, economic achievements of the foregone decades, and the diversity of its culture on the Republic day. The world watched two leaders of our time; one sitting next to the guest of honor the French President immaculately clad and the other sitting not so assumingly as the Prime Minister. Both of them assessing the potential of the nation in the background of the opportunities lost.

 Modi the “man of action” for many world leaders and Manmohan the economic guru of the same world leaders of yester years; two victims of internal pressures blocked in their efforts to build the nation by their own men. Two karma yogis devoted to a common mission, victims of similar attitude within their respective parties. One who held the economy and the nation in troubled times of the global meltdown and rising oil prices and, the other seeking to build on it, as the global oil prices continue to fall.

As a recent survey conducted by ABC News Nielson survey report reveals Modi continues to be the popular Prime minister of a not so popular party with 47% finding him popular and 42 % not finding him so. While 42% think “ache din’” meaning good days have arrived, 50% say NO. 41% feel, the economy has shown signs of improvement, 48% disagree.

As the nation showcased its might before the people on the Republic day, the first to catch its attention were the T 92 tanks purchased in the past from the Russians. Next to follow were the missiles whose development was initiated by the Rajiv government and gained momentum later under the Rao and Atal governments. The helicopters that flew overhead were Russian make. The transport or the fighter planes which added to the glamour of the show were either British American or Russian. The sole Indian content on this show of defense hardware were the Dhruws, helicopters indigenously developed.

  There was nothing new on display in terms of the surveillance systems that were displayed by the nation. The ever assuring soldiers who gave an account of themselves reinforcing the confidence of this nation were the best spectacle on the occasion  establishing that none in the world could perhaps produce better than what India has in these men that constitute the brave Indian defense forces developed over decades, and one need mention that the tableaus that drove past on the occasion were absolutely indigenous and new and in their newness differed from the past, and the dog contingent drawn from foreign pedigrees, given its relevance in the security of this great nation in all spheres of threat, sniffing at all times and only what’s relevant to their brief, in the affairs of the state, a brilliant idea.

At the halfway mark Modi appears lesser than his popularity that made him the auspicious mascot of his party, a status which he would perhaps continue to retain but this in coming times would perhaps not be enough to offset  his party’s failing popularity. Modi today appears in Manmohan’s shoes with a common mission in life, building India. Manmohan in hind sight appears to have done better with fetters put on him by his own party men. Modi who appears independent in thought and action and slightly better placed, needs to make a start.

 The picture of his party that gets portrayed by his own party men does not augur well. Modi wants to make India by making things in India while his party men appear more interested in matters that go against the prospects of his well intended mission. Raising the temple issue is one of them.

 The party has already lost in Delhi and Bihar which constitute a crucial mandate in the House where Modi’s government retains majority meaning that he is weaker in the upper house and may become weaker in view of the sliding popularity of his party which may not bring any better results for itself, raises a doubt, whether a man meaning business would be returned to power, at all, again, a second time.

 As Modi government’s inning reaches the halfway mark and the asking rate for this party gets bigger and bigger with no strikers other than Modi himself to make the difference in the slog overs, the nation starts doubting whether it invested its hope on the right team. Individuals don’t form governments. It is the parties returned to majority which do. Modi, alike Dhoni may be a good finisher but has the potential to fail as the latter does. It is time his party stops gloating in the glory of the past and aligns itself with its leader. The nation wants business now, and the counting, it appears, has started.

Wednesday, 27 January 2016

Arunachal Pradesh, ………… an ill-afforded crisis!


When a central government chooses to meddle with the constitutional legitimacy of a federate state by overt or covert means, it is a bad omen for the union and the democracy. This explains the questioning note of the President to the Union government and the Congress and the seriousness which the Apex court attaches to this. It sought the Governor’s confidential report to Center within fifteen minutes today and then allowed time until Friday to do so.

 It is ominous in the context of consequences that have followed for India from such interference with democracy in the bordering states. Arunachal borders with China and continues to be a contentious issue between the two nations. The President’s question to the centre, regarding the urgency of its move to bring the state under central rule, and his note to the Congress for the reasons why the state assembly remained suspended for six months, adds to the seriousness of the matter.

It is not the first time that a Union Government has exercised such recourse. Many governments of the past irrespective of their denominations have been equally covetous; this government is not an exception. The Congress government led by Indira Gandhi did it in Punjab and the nation got Bhindranwale and the Khalistan from such engineered instability. Rajiv’s Congress government did it in the state of Jammu and Kashmir as it dismissed the GM Shah government, bringing turbulence to this paradise and now this government chooses to do it in Arunachal Pradesh.

 Punjab and Jammu and Kashmir border with Pakistan while Arunachal shares frontiers with China.  Despite, historical consequences of such misadventures the government refuses to learn from history and sees wisdom in its action now brought before the apex court. Border States have their strategic implications more so in the given context of terrorism that seeps into these states from hostile nations threatening the unity and integrity of this nation. Jammu Kashmir and Punjab are on this list, the nation can ill afford adding one more to this.

Tuesday, 26 January 2016

पारस .......... गणतंत्र दिवस पर श्रद्धा सुमन


यह स्मृति उन दिनों की है जब मैं कैशोर्य को प्राप्त हो रहा था और ग्यारहवी कक्षा का विध्यार्थी था. पटना के बेली रोड जिसे बाद में सम्पूर्ण क्रांति चौक कहा जाने  लगा, उच्च सरकारी अफसरों का रिहायशी ठिकाना हुआ करता था. जिस सरकारी कोठी के पहले तल्ले पर हमारा निवास था उसकी बालकोनी  नजर को  क्रांति चौक पर  उन रिक्शों और उनको चलाने  वालों  पर खींच  ले जाती जिस पर उनका तात्कालिक, अस्थायी  निवास था. तीन पहियों वाले ये रिक्शे ही गाँव से शहर की चकाचौंध की ओर मुखातिब इन इंसानों का ठिकाना था. इनके रिक्शों की  गद्दियाँ ही इनके बिस्तर थे  और इनके साथी मक्खी और मछर जिन्हें ये सोते जागते अपने गमछों  से हांकते रहते. जाग रहे होते  तो  इनकी आँखें सवारियों की बाट जोहतीं, नींद इन्हें जागने नहीं देती और    कभी गर्मी कभी ठण्ड, कभी तपती लू तो कभी भीषण बरसात इन्हें सोने नहीं देतीं.

राष्ट्र अपनी आज़ादी की पंचीसवी वर्षगाँठ मना चुका  था और  चौक आदोलनों का तारीखी स्थान बनता जा रहा था. इंदिरा सरकार के खिलाफ जय प्रकाश बाबू के इर्द गिर्द आन्दोलनकारी शक्तियां एकजुट हो रहीं थी. इन रिक्शों पर सभी दलों के सफ़ेद खद्दरधारी  रसूखदार सवारी करते थे ,इनका समाजवाद और सामाजिक न्याय  कुछ ऐसा था की अगर ये रिक्शे वाले मौन तोड़ अपने  कठोर श्रम का उचित  पारिश्रमिक मांगने की जुर्रत कर बैठते तो आगे की बात उन रसूखदारों के जूते और चप्पल करते.

 इन्ही रिक्शा चालकों में एक था पारस. था तो रिक्शाचालक पर अदब ऐसी की शहरी शिष्टता  भी फीकी पड़ जाये. पारस मेरे परिवार के सदस्यों को अपने रिक्शे से इधर उधर ले जाया करता था और धीरे धीरे परिवार का स्नेह पात्र बन गया. उसके, हमसे  सम्बन्ध कुछ ज्यादा ही गहरे हो गए. कभी भी, कहीं भी, और किसी भी वक्त जाना हो पारस सदा तैयार और उसकी खिदमत्दारी हर बार दिल को स्पर्श कर जाने वाली होती .पारस कुछ इस तरह अपना हो चला की उसकी हर तकलीफ मुझे झगझोर डालती. अम्मा की नज़र भी खिड़की  के उस पार चौक  निहार रही होती  जब वो हम भाई बहनों को खाना खिला रही होतीं और फिर जब थका हारा पारस उन्हें दिखाई पड़ जाता तो हर्ष से चिल्लातीं ,” पारस आ गया “, मानों पारस उनका अपना ही बेटा हो और फिर लग जातीं उसे खाना परोसने में. खाना खाते वक्त पारस और अम्मा के बीच नजरों ही नजरों में करुना का जो  लेन देन होता वह और भी हृदयस्पर्शी होता.

एक दिन जब मैं स्कूल से लौटा तो पारस को बहुत उदास पाया, उसके पिता गाँव से पटना आये थे. मैंने उन्हें देखा, क्षय को प्राप्त होता उनका पिंजर अपनी ही कहानी बयान कर रहा था. मैं समझ सका की पारस को किन विवशताओं ने शहर  की ओर धकेला होगा. मैं पारस और उसके पिता को चौक पर ही छोड़ घर में प्रवेश कर गया.पारस और  उसके पिता के चेहरे पर खिंची तनाव की लकीरें मेरे मानस को अपने गिरफ्त में लेती गयीं. मैं बालकोनी पर जा बैठा और वहां से कुछ दूर बाप बेटे को सर झुकाए किसी विषम समस्या से घिरा पाया. मन उनके मध्य से हट ही नहीं पाता, बीच बीच में इस रस्साकशी में बाबूजी की आवाज़ “ पढाई क्यों नहीं हो रही ? “ तनाव को बढ़ा डालती.

 मुझे इंतज़ार था पिताजी के  उनके अपने शयन कक्ष में प्रवेश करने का. वो जल्दी उठते और जल्द ही सोते थे और आज भी समय पर ही सोते पर इसमें विलम्ब न होते हुए भी समय कुछ ठहरा सा नज़र आ रहा था. अंततः वे सो गए और मैं बिना आहटों के पहुँच गया पारस और उसके पिता के पास. पारस हैरान था, रात गए मैं कैसे पहुंचा बाबूजी से बचते बचाते उसके पास. वह मुझसे अपनी परेशानी का कारण छुपा रहा था पर मैं उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. मेरे आग्रह ने उसके पिता को तोड़ दिया वह वृद्ध बिलख पड़ा उसका दर्द पाषाण को भेदने की क्षमता रखता था पर गाँव के महाजन की क्रूरता किसी पाषाण से भी कठोर थी और राष्ट्र इस कुप्रथा से अभी अपना पीछा नहीं छुड़ा पाया था.

उन दिनों धनाढ्य  लोगों की बेटियों की शादी का बजट कोई दस से पंद्रह हज़ार रूपए हुआ करता था. पारस और उसके पिता ने  महाजन से जो ऋण लिया था, सूद समेत पचीस सौ रूपये हो गया था और महाजन उसके  बैल, दरवाजे, घर के सामान इत्यादि खोल  ले जाने पर आमादा था. इतने पैसे पारस कहाँ से जुटा पाता , समझ से परे था. इस समस्या का निदान तो  मुझे भी नहीं सूझ रहा था पर फिर भी अनायास   चिंता मत करो, ऐसा कह मैं घर लौट आया. सारी रात नींद नहीं आयी.  सबेरा हुआ मैं बस्ता उठा स्कूल के लिए निकल पडा और दूर एक  स्थान पर बैठ कर पिता जी के दफ्तर जाने का इंतज़ार करने लगा.

 उनका अनुशाशन बहुत ही कठोर था और कोई भी कारण अनुशासन को खंडित  करने के लिए  काफी नहीं हो सकता था ,जैसे ही बाबूजी के दफ्तर जाने का वक्त निकल चला मैं निराश मन से घर की ओर लौट पड़ा.अम्मा ने पूछा  मैं स्कूल से इतनी जल्दी कैसे लौट आया. मैं चुप रहा .अम्मा बार बार मेरे पास लौटतीं  और तरह तरह से मुझसे स्कूल से इस तरह वापस लौटने का कारण पूछतीं पर मैं अपना मौन तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता.

  मेरी अम्मा नाम और कर्म दोनों से सावित्री थीं .सागर उनकी करुणा को समा पाने में अक्षम था और माँ शब्द की संवेदनाएं और उसका अर्थ मैंने उनसे जाना. आदर्श ऐसे की उनके कठोर तपि जीवन की  तप की अग्नि भी उनके आदर्शों की उष्णता को न झेल पातीं. अब  एक महाभारती मिथ्या “अश्वथामा हतो, नरों न कुंजरो” जैसी ही कोई मिथ्या का प्रयोग ही  शायद  पारस और उसके पिता की पीड़ा को  कम करवा  सकती थी. पर क्या उस करुणामयी देवी से ऐसा मिथ्याचार करना उचित था ? क्या उसके द्वारा अनुप्राणित आदर्शों की हत्या से ही मैं अपने तात्कालिक लक्ष को प्राप्त कर सकता था? क्या सत्य के आग्रह से पारस और उसके पिता की मदद नहीं की जा सकती थी? मेरी अपरिपक्वता ने मुझे अपनी माँ को आंकने में गलती करवा डाली .

 मैंने झूठ बोला , “ अम्मा स्कूल के लैब में मुझसे एक उपकरण टूट गया , अगर मैंने पचीस सौ रूपये न भरे तो मुझे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. अम्मा गश खा गयीं पर खुद को सम्हाला . अपने संदूक को खोल छोटी  छोटी गठरियों को खोलने और उनमे कुछ तलाशने लगीं  फिर फ़ोन उठाया और बनारस मेरे नाना को फ़ोन लगाया . वृद्ध नानाजी ने दूसरे ही दिन अम्मा को पैसे भेज दिए.अम्मा और मैंने इन बातों को किसी पर प्रकट नहीं किया. अगले  दिन मैं  स्कूल के लिए निकला ,पारस से कहा ,आज मैं तुम्हारे रिक्शे से स्कूल जाऊँगा .पारस ने मुझे अपने रिक्शा पर बैठा लिया. कुछ दूर आगे जा कर मैंने पैसे पारस को देना चाहा  पर वह मेरे हाथ में इतने पैसे देख कर डर गया.

 .महाजन की चिंता से बड़ी, अब उसकी जिज्ञासा थी, जो जानने को उत्सुक थी, की कहीं मैंने कुछ गलत तो नहीं कर डाला. मैंने गोपनीयता की शपथ दिला कर पारस को सारी बात सच सच बता डाली. मैंने पारस को पैसे देकर गाँव जाने को कहा और खुद वहीँ सड़क किनारे बैठ गया. .माँ से झूठ बोला था ,उसकी पीड़ा का कारण बना था, उसे नाना से पैसे मंगाने को विवश कर डाला था, उसे बाबूजी से यह बात छिपाने के लिए मजबूर कर डाला, जो उनके स्वभाव के विपरीत था. अचानक ध्यान आया पारस कहीं कुछ गड़बड़ न कर बैठे.

 .मैं सरपट घर की ओर हो चला ,दूर से देखा पारस कोठी के नीचे रिक्शा खड़ी कर रहा था .मैं अवश्यम्भावी को आँक गया और इसके पहले की पारस सीढियां चढ़ दरवाज़े को दस्तक दे बैठता मैं दोड़ता हुआ उस तक पहुँच गया. मैं जानता था अम्मा से उसकी निकटता और अपनापन उसे घर तक खींच लाया था. वह कोठी पर क्यों पहुंचा था, बिलकुल स्पष्ट था. वह अम्मा को सारी बातें बताने पहुंचा था पर ऐसा कर पाता उसके पूर्व ही मैंने उसे रोक लिया और अगले दो दिनों तक उसे एक भी मौका मिलने न दिया की वह अम्मा से सत्य प्रकट कर पाता. अंततः  पारस  लगातार अम्मा से अकेले में बात करने के लिए प्रयासरत रहा पर मेरी जागरूकता ने उसे इस सम्भावना से वंचित कर रखा और अंततोगत्वा पारस अम्मा पर इस बात को प्रकट किये बगैर अपने पिता के साथ गाँव  चला गया.

 इसके बाद क्या हुआ उसकी खबर हम तक बहुत लम्बे समय तक नहीं पहुंची. मैं वापस अपनी दिनचर्या में लौट आया. समय बीता बाबूजी ने सरकारी सेवा से अवकाश पाया हम बोरिंग रोड के छोटे से भाड़े के मकान में चले गए. अब समय तेजी से बीतने लगा पारस की याद कभी ही कभी  आती थी वो भी तब जब मैं किसी कारण से पुरानी सरकारी कोठी की तरफ से गुजरता. इन मौकों पर पारस और उससे सम्बंधित बहुत से प्रश्न व्याकुलता के कारण  बन जाते,पता नहीं वह महाजन के जाल से निकल पाया था  या  नहीं ? इस तरह दो वर्ष बीत गए.

एक रोज़ मैं दिन के वक्त यू हीं बालकोनी पर बैठ नीचे गली  को निहार रहा था.यह कोई डेढ़ सौ मीटर पर मुख्य सड़क से जुडती थी. अचानक मुख्य सड़क से गली में प्रवेश करती एक काया  ने ह्रदय में एक परिचित स्पंदन कर डाला ,कहीं वह वही तो नहीं? ज्यों ज्यों वह काया  नजदीक आती गयी त्यों त्यों हर्ष का बाँध टूटता गया. पारस ही था और बिलकुल स्वस्थ नजर आता था.इसका अर्थ उसके  गाँव पर सब कुशल है मैं पुकार बैठा पारस भैया और जवाब, चिरपरिचित, पप्पू मालिक !  पारस सरपट सीढियां चढ़ बालकोनी पर आ गया. मैं हर्ष से चिल्ला उठा ,अम्मा पारस भैया आया है , अम्मा जो इस वक्त चौके में हुआ करती थीं, कडाही  ,चलनी छोड़ तेजी से बालकोनी पर आ गयीं.अरे कहाँ था तू पारस इतने दिन फिर उसे बैठने को कह सरपट चौके को लौट पड़ीं  वापिस लौटीं गुड़ की भैली और पानी के साथ. पारस अश्रुपूरित नयनों से अम्मा को निहारता रहा और अम्मा भी अपने आंसुओं को ज़प्त न कर पायीं. बेटा खाना बना रही हूँ, खा कर जाना ,ऐसा कह वह रसोई  को लौट पड़ीं.

अब पारस और मैं अकेले थे, वक़्त था अज्ञात भूत को वर्तमान से जोड़ने का, उस घटनाचक्र के बयान होने का, जिसकी जिज्ञासा हर स्मृति के पल में टीस दे  जाती थी ,क्या हुआ था पारस और उसके पिता का ,उसके बैलों का , उसके घर और उनमे जमा सामानों का ,क्या महाजन की गिरफ्त से ये बाहर हो पाए थे ?

हम गाँव गए और महाजन  को उसके पैसे चुका डाले. अब समस्या थी की ढाई हज़ार रूपये जो आपने मुझे दिए थे उसकी अदाएगी की, एक मित्र ने कलकत्ता के बंदरगाह और उनपर काम  करते कामगारों का जिक्र किया ,मैंने अपना थोडा सा सामान  बाँधा और बैठ गया अपने मित्र के साथ कलकत्ता की गाड़ी पर. बंदरगाह पर बोरे ढोने लगा और पैसे जमा करने लगा. दो वर्षों में मैंने दस हज़ार रूपये  जमा कर लिए , ऐसा कह कर पारस ने रुपयों का एक बंडल मेरे समक्ष रख दिया.

 रुपयों का मैलापन  एक अलग कहानी बयान कर रहा था. किस तरह बोरों के बिस्तर तले, इन्हें सम्हाला गया होगा ? किस तरह इनके चोरी होने का डर पारस को डराता रहा होगा ? कितना  कष्ट झेला होगा पारस ने इन पैसों को जोड़ने  में? बोरा  पीछे एक दुअन्नी, न जाने कितने बोरे ढोए होंगे, भूखे प्यासे इस जीव ने अपनी इमानदारी को बनाए रखने की जद्दोजहद में ?कितना खून ,कितना पैसा जलाया  होगा इन पैसों को हिफाजत से पालने में, कैसा रहा होगा  उस संशय का  दंश जिसे अनवरत झेल  पारस ने इन पैसों को सुरक्षित रखा होगा ?

 रुंधे गले से मैं चल पड़ा अम्मा के पास चौके की ओर. पारस ने मुझे मोक्ष प्राप्त करने का अवसर दे डाला था, वक़्त था अम्मा की निष्ठां के सम्मान का ,सत्योद्घाटन का ,असत्य की बुनियाद पर रचे गए एक धार्मिक कृत के शुद्धिकरण का . चौके में पहुँच मैं अम्मा से लिपट पड़ा, अम्मा कुछ जान कर भी दो वर्षों तक अनजान बनी रहीं थी , सच,  इश्वर से कुछ छुपता नहीं, वह हर विषय का दृष्टा है. अम्मा मेरे सत्य को जानती थीं, मुझे सांत्वना भरे आलिंगन में ले वापस पारस के लिए खाना बनाने में लग गयीं. मेरे लाख चौकसी  के बावजूद पारस ने अम्मा को गाँव जाने से पूर्व सारी बात बता डाली थीं.अम्मा ने तो अपने मौन से पारस को दिया वचन निभाया था. अम्मा अम्मा थीं, पारस जो पैसे सूद समेत लाया था उसे अम्मा ने उसकी इमानदारी का पारितोषिक बना वापस सौंप दिया.

 समय मुझे उस शहर से बहुत दूर ले आया ,पारस तो कालांतर में कहीं पीछे छूट गया पर उसकी ईमानदारी ने ऐसे पत्थर का दर्शन करा डाला जिसे “ पारस” कहते हैं. आज गणतंत्र दिवस पर समर्पित है यह अनुभव वृतांत पारस जैसों को , जो उसी की तरह समारोहों की चकाचौंध से दूर  और नेताओं के भाषणों के शोर में अपना  मौन बनाये,  अमीरों का बोझ ढो रहे होंगे और राष्ट्र की महानता को ढूंढते होंगे.        

Monday, 25 January 2016

Subhash Chandra Bose files……...the trends.


The nation finally got to see the files relating to the mystery that surrounded his disappearance, some thirty files remain. These files have lead the nation no further than where its knowledge stood before these files were declassified and except for an unsigned note from Nehru claimed to have been written by him to Attlee, his counterpart in Britain stating that Subhash Chandra “his war criminal” was believed to have crossed into the Soviet Russia, which has raised a controversy with the Congress questioning the legitimacy of this document, no further fact on the matter has emerged.

 As of now, the theory that the leader died in the air crash at Taiwan stands; but leaves us with a question as to why the simplicity of this matter required confidentiality of classification for decades after his disappearance and suggested death following the reported air crash still questioned by many. The major controversy that however now gains momentum is the use of the term “war criminal” for the leader of Indian freedom struggle if one were to accept that the note from the late Prime Minister to Attlee  in the nature of an unsigned telex from the former ,was authentic. To understand such usage history would have be placed in perspective.

The thought that guided the movement of independence was twofold, one that existed in the peaceful pursuit of non-violence and truth “Satyagraha “led by Gandhi and the other, the militant, led by Subhash Chandra Bose. And while Subhash, originally belonged to the Congress it was the difference in belief which Gandhi, Nehru and others subscribed to, and what Subhash disagreed with, that led to the parting of ways. That, notwithstanding neither of the two thoughts, in any manner, was lesser in its patriotic spirit than the other. This parting of ways brought Subhash closer to the enemies of Britain which was part of the alliance against the Triple Axis formed by Germany, Japan, and Italy. The congress sided with the British and the allied forces and did not object to Indian soldiers fighting on the side of the alliance. All those who were seen in the closeness of Hitler and involved with his axis came to be labeled as “war criminals” and this charge unfortunately stuck to the great leader of Indian independence struggle.

This brings us back to the question as to why, this fact, given its  simplicity , as it appears in its revelation now, required to be withheld from public knowledge or were there larger implications for such a revelation in light of theories of his survival beyond the alleged crash. What could be the compulsions that drew the government to the classification of this fact related to the leader? Was it some fact that was that was being shielded from the citizens or was it his existence that was being concealed from some nations who were interested in bringing him to justice as a war criminal, its effect on the domestic opinion and its morale and inevitable unrest, the implications for the government and relations with nations now polarized in two distinct influences on infant nations?

 Was the government of the day indulging in some art of deception to preempt such a situation? Was the government shielding Subhash Chandra Bose, its leader whose only mission in life was freedom of the nation from the British irrespective of the way he chose, becoming a source of discomfort for the British, as opined by Ambedkar who in his view saw him as the true winner of the country’s independence, having compelled the British to factor his influence on the Indians in the British army and the consequences for it from a likely revolt.

Notwithstanding the rightful demand of the nation for a complete declassification of the files related to the leader, making the term “war criminal” from a disputed note contentious, may have serious implications in the present scenario and should not be used as a tool for populism in the context of the sides that some on this sub continent take on violence, as a strategic tool of movements in our times. Subhash Chandra Bose, a true patriot had fewer options as he strived to bring us independence, national politics has many, and should see reason and recourse in them.