Sunday, 22 May 2016

Dignity in Disagreement , A Hindu Perspective.



                                    Dignity in disagreement , A Hindu Perspective.

Though born in a Hindu family, I never became Hindu for being born such. Though born in a Kshatriya family, I never became a Kshatriya for being born such. I thought of elevating myself to the enlightened state of a Brahmin and the scriptures never hindered my path. Becoming Hindu was a great task because it sought a journey to the depths of the superficially turbulent ocean of fearful waves and my ignorance knew no swimming. But to learn swimming I had to hurl myself into the waves and as I learnt diving deep I realized the need to understand all that stood in the way and why they stood there and for what purpose .The waves took me to different faiths that drew from the same source. All faiths welcomed me with open arms with some undercurrents seeking to disturb the balance. The light that led me to the Grace of all was one and illuminated the beauty of such expanse. And as I arrived at gates enlightenment ,I had lost my caste and my Varna , I saw one truth, the truth of permanence which served as the foundation of all fading in time , interpreted variously but not differently .
As I came to the surface I found the followers of the same faiths seeking propagation of such through indulgence in indignity, I saw strange expressions of love for the mother land. I remembered Rama the epitome of dignity who gave up his heritance of the kingdom in deference to the wishes of his father’s second wife who wanted kingship for her son Bharata. Convention had it that the king should make his eldest son his successor and the old king adhering to that, his love for his eldest son and in recognition of his superior attributes wanted him to succeed his kingdom. Ram showed no disrespect for the king’s second wife and despite his father’s deep agony accepted exile.
As Rama wandered in the wilderness he came across a woman called Shabri who offered him jungle berries and each time she did so she bit a small part of the berry to ensure that none that Rama ate was sour. Rama was overcome by passion of this old mother; he never found time to go either into her faith or her caste. That was the divinity, dignity and grace of heir apparent to Ayodhya , who in Hinduism came to be revered as the ideal human ,” Maryada Purshottam Rama “. The only questionable contradiction in this personality was his yielding to the opinion of a washer man which resulted in his separation with his wife.   There was no formal system of jurisprudence as we know of now to go into the legality of the cause that resulted in such.
If Ram was the ideal man, Sita was an embodiment of virtues who stood defiantly against Ravana the Demon King despite his pressure on her to yield. She never did and in time during the course of her captivity even the demon women came to revere her. Ravana had kidnapped her by deceit coming to her as a Brahmin mendicant seeking alms and through such pretence prevailed upon her to come out of the circle of protection drawn around her by her husband’s younger brother Lakshman. The Kshatriya lady crossed the line in reverence to the Brahmin which was just an overt appearance of the demon. Taking advantage of this opportunity Ravana abducted her. And now a great battle was fought. Ravana’s kingdom, Lanka was reduced to ashes and he and his men perished to Rama’s might.
Fourteen years having been passed in wilderness Rama was now forced by Bharat and the citizens of Ayodhya to return. Fourteen years of exile had been the demand of the of the king’s wife who had sought such of the king who perished in agony on account of such separation from his son. Bharat , the younger brother  did not assume kingship and had approached his elder brother to return from exile but  Rama would not let his demised father down and asserted that he would not return unless the pledge his father had made to Kaikeyi his second wife had been redeemed . Having failed in his prayers to seek Rama’s return, Bharata begged for his sandals and as he returned to Ayodhya placed the same on the throne as a symbol of Ram’s presence and guidance to Ayodhya.
When the period of exile was over Bharata took back his elder brothers and Sita back to Ayodhya to a rousing welcome of the citizens. Rama was crowned king of  Ayodhya .  As Rama went about the business of his kingdom a washer man questioned the chastity of Mother Sita . Despite great personal agony and of the people, Rama yielded to the opinion of the last man in his kingdom, though the washer man’s opinion did not constitute the opinion of the majority. Sita was now decreed to give “Agni Pareeksha “, sit on a pyre of fire to prove her chastity. This act of Rama became the questionable contradiction which could be justified on the crucible of emotion and traditions but perhaps not on the crucible of reason that became the edifice of later day jurisprudence.
Kingships demised, kings were gone, in time India became a democracy where jurisprudence was not to be guided by emotions based on here say, which sources public opinion. It took more than twenty years for the Bofors scam to be established, it never was. Law of the land found it otherwise. Urgency for building a temple to Ram ebbs each time  the advocates of such, garner ballots in his name. The media sites and the news channels are littered with folktales about scams, yet to be established. If the ultimate recourse is law then what purpose does any propagandist trial of any individual outside its domain, serve? Faiths fight and the Lord wonders at the irreligious division of His grace, the source of life in all inert , uninvolved and undiminished. The inhuman dwell in indignity dirtying each other’s linen in a manner which undermines the values that make human a human, a conduct which runs contrary to the traits of the ideal man “ Maryada Purushottam Rama “ with no setting of values for guidance of posterity.




Saturday, 14 May 2016

कांग्रेस मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ती (4)



            कांग्रेस मुक्त  भारत ? एक अतिशयोक्ति (4)  .

इस घड़ी में कांग्रेसियों की समझ से धर्म का परिभाषित होना जरूरी है. प्रकृति अनवरत अनुशासित क्रियाशीलता में लीन है.सूर्य का समय से उगना और अस्त होना, ऋतुओं का लयबद्ध तरीके से कर्मशील होना , चाँद का उगना और अस्त होना इनके स्वधर्मो के संकेत हैं . कोई भी चीज अपनी  वस्तुता, अपनी अस्तित्व   से जानी जाती है सूर्य की वस्तुता उसकी रौशनी में है, अग्नि की उसकी  उष्णता में, जल की उसके आद्रता में ,यही इनके धर्म है फिर मानवता का धर्म क्यों नहीं?
 जब प्रकृति ही जीव जीव के बीच समभाव है और हर धर्म का नज़रिया इनके प्रति एक सा है तो फिर मानव मानव के बीच समभाव और सहिष्णुता क्यूँ नहीं ?
 अगर सहस्त्रों वर्षों से प्रकृति ने  अपने अनुशासित क्रियाशीलता के धर्म को भंग नहीं होने दिया तो भिन्न भिन्न धर्मावलम्बियों में टकराव कराना  किस धर्म  का प्रचार है , यह तो शुद्ध अधर्म है ?  चुनाव जीते हारे जा सकते हैं  हा पर  क्या चुनाव हारना अपने शुद्ध आत्म स्वरुप “ वसुधैव कुटुम्बकम “ में आस्था को बचाए रखने की कोई बड़ी कीमत है?
 हमें गर्व है हम भी हिन्दू हैं इस लिए की हम जानते है की वो जो धर्मो में टकराव पैदा करते हैं उन्हें अभी अज्ञान के आवरण को उतारना बाकी है . वह आवरण जिसने उन्हें भ्रमित कर रखा है. एक भ्रमित नेतृत्व जनमानस को भ्रमित कर राष्ट्र की अखंडता को ही चुनौती दे बैठता  हैं. जिसमे मानवता नहीं वह धर्मच्युत है वह किसी भी धर्म की  दृष्टि से धार्मिक नहीं. हमारे उपनिषदों का सार भागवद के अठारह अध्यायों में निहित है , भक्ति , कर्म और ज्ञान ,ये तीनों मार्ग मानव को उसके शुद्ध स्वरुप तक पहुँचने के मार्ग हैं उस अनुभूति की, जिस पर विश्व एक समुदाय , “वसुधैव कुटुम्बकम” आधारित है.  पर आप अपने इन्द्रियों के वशीभूत बुद्धि से  वियुक्त हुए  जाते हैं . न आप अपने अन्तः में कुरुक्क्षेत्र को देख पाए , न अपने गुनी पांडवों से युक्त होने की चेष्टा ही की . कौरवों की असुरी प्रवृतियों  के चकाचौंध ने आपको अपने वश में कर डाला. आप शुद्ध मानव धर्म से अयुक्त अपने अहंकार, अपनी आसक्तियों और उनसे पोषित आचरण से अभिभूत हो उठे . आपने धृतराष्ट्र  के सामान कुछ संकीर्ण अधर्माव्लाम्बियों  के आचरण पर मौन धारण किये रखना ही  उचित  समझा. आखिर  कैसे अक्षुण रख पाएंगे आप  पटेल के इस भव्य भारत को जिनकी गगनचुम्बी मूरत की बात तो आप करते हैं पर राष्ट्र और उसकी अखंडता को ही अदूर्दार्शिता वश  खतरे में डाल रहे हैं.? पंजाब नशीले पदार्थों की गुलामी में जकड़ता जा रहा है , कशमीर में राष्ट्रीय ध्वज लहराते, बच्चे पिटते हैं और मिली जुली सरकार की विवशता में आप मौन रहते हैं.       जागिये !
हम जो सच्चे कांग्रेसी हैं पहले अपनी कमजोरियों और गलतियों को स्वीकारेंगे क्योंकि हम गाँधी के सत्य के आग्रह पर आस्था रखने वाले हैं. हम मानते हैं की हममे भटकाव आ गया है . हम में जो त्रुटियाँ रहीं उन्हें हमें पिछले चुनावों के आईने में देख लिया , जब आपने सोशल मीडिया  पर झूठों का अम्बार लगा लगा दिया तो हमने मिथ्या का सामना मिथ्या से नहीं किया . जनता समझ गयी की आपकी चाय की  व्यवस्था एक सुनियोजित  अल्पकालीन व्यवस्था थी जो आप चुनाव जीतने के बाद परोसना भूल गए . आपका  पंद्रह लाख रूपये का अतिशयोक्त वादा जनता के आपके ऊपर विश्वास और उनके निश्चलता के साथ  मात्र एक जुमले का उपयोग नहीं एक आदर्श विहीन  भौंडा मज़ाक था .शनैः शनैः आपके झूठ का लिबास उतरने लगा  और आपके झूठ उन छोटे  छोटे दीपों  की  रौशनी में दिखने लगे हैं उसी सोशल  मीडिया  पर  जो आपकी  सेना ने अपहृत कर रखा था एक मिथ्या धाराप्रवाह  के प्रवाह के लिए. अब जनता कहे सुने पर अपने कान के लिए कौवे का पीछा नहीं करती. वहः पहले अपने कान को उसकी अपनी  जगह पर ढूंढती है . किसी ने खूब फरमाया आपके ही लोगों ने सोशल मीडिया  पर इतनी गंदगी फैला दी है जिसकी सफाई अब  आपके ही स्वछता अभियान के परे है. क्या और कहाँ  गंदगी है और क्या क्या स्वच्छ और कहाँ स्वछता  इसकी पहचान तो आम आदमी को है और इसे उन्हें आपकी मन की बातों से ही तो ज्ञात नहीं होगा , उनका भी अपना विवेक है ,वे इतने गरीब तो नहीं. गंगा कुछ आपके और कुछ हमारे वजह से बहुत  ही गन्दी हो गयी इतनी की आपकी ही प्रभारी मंत्री ने कल एक प्रेस साक्षात्कार में अपने हाँथ उठा दिए .
 स्वछता नेतृत्व द्वारा स्थापित  आदर्शों से प्रेरित होती है . सिर्फ प्रवाह में गंदगी को ढूंढना और और इंगित करना ही समस्या का हल नहीं ,आदर्श आचरण और विचारों से आदर्श लोक आचरण  स्थापित होतें है और इस सन्दर्भ में हम कांग्रेसी आप पर ऊँगली  नहीं उठा सकते, गिरते लोकाचार के लिए शायद हम आपसे भी ज्यादा जिम्मेवार हैं . आवशयकता है अन्तः जागरण की , अन्तः की आवाज़ सुनने की ,प्रवाह को छोड प्रवाहों के उद्गम स्थानों को ढूँढने की . मनमोहन जी में वह करिश्मा शायद नहीं थी की वो राजनीति, और गंठजोड़  से आगे जा  उस  भ्रष्टाचार के स्रोत , उद्गम स्थली पर प्रहार कर पाते जो भ्रष्टाचार की जननी है , राजनीतिक दलों के चंदे के स्रोत , उनके दाता जो हर्षद मेहता की ही तरह आर्थिक व्यवस्था को अपनी  स्वार्थ सिद्धि के लिए तहस नहस कर बैठते हैं, राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों में दखलंदाजी करते हैं और एक दूरदर्शी भारतीय रिज़र्व बैंक के अध्यक्ष को हटाने की दांव पेंच में लग जाते हैं . अगर भ्रष्टाचार हटाना आपके राजनीती  की धुरी थी तो क्यों नहीं लाते आप राजनीतिक पार्टियों को सूचना के अधिकार  R T I के दायरे में ताकि  हम कांग्रेसी भी अपने कुकृत्यों से  अलंकृत हो पाते और विवश हो पाते इनसे बाहर निकलने को . क्या एक दूसरे पर सिर्फ दोषारोपण ही इस समस्या का हल है  या फिर एक सार्थक , शाश्वत प्रयास की आवशयकता जो R T I  से संभव है .      

Wednesday, 11 May 2016

कांग्रेस मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ति (3)

                                                       कांग्रेस मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ति (3)

 अगर आज़ाद भारत “मेक इन इंडिया “के प्रति आजादी की  बेला से ही समर्पित नहीं रहता तो क्या आज आप उसे नए कलेवर में प्रस्तुत कर पाते? और क्या  टेक्नोलॉजी आपको,  आपकी तीन आयामी आकृतियों में ,एक ही वक्त देश और विश्व के अलग अलग भागों में  आवाम से संपर्क में रहने का सामर्थ दे पाती . आजादी की बेला में अंग्रेजी शाशन द्वारा विरासत में छोड़े गए कुटीर  औधोगिक अर्थ व्यवस्था को नूतन औधोगिक आर्थिक व्यवस्था में तब्दील करना , भारी उध्योगों की स्थापना करना , वैसे समय में जब राष्ट्र एक अपंग   पूँजी विहीन राष्ट्र था , फिर उसको शीत युद्ध के साए में चार चार युद्धों  के पार ले जाना  और  आत्म निर्भर बनाना कोई जुमलों का खेल तो नहीं था. राष्ट्र को बहुत कठिन निर्णयों से गुजरना पड़ा . हमने आयात   पर  पाबन्दी लगा, बचत को प्रोत्साहित किया और उस बचत का निवेश कर पूँजी निर्माण किया और  एक पराधीन राष्ट्र को आर्थिक स्वतंत्रता  की ओर बढ़ाया. बहुत सी मुश्किलों से गुजर यह राष्ट्र आपको अपनी कर्मस्थली के रूप में मिला . आप अपना और देश के समय और सम्पदा का उचित निवेश करते  नज़र नहीं आते . आप लग गए राष्ट्र को दूसरी पार्टियों से मुक्त करने की जुगत में , पूरे संघीय ढांचे पर ही खतरा मंडराने लगा , कैसे साकार हो पायेगा आपका नारा , सबका साथ सबका विकास ? . अगर संकीर्णता बनी रही तो सबका साथ कैसे बन पायेगा फिर क्या कोई रोक पायेगा कोई सबको सबके विनाश  से ,जागिये !  अत्यधिक अहंकार  स्मृतिविभ्रम का कारण बनता है और अहंकार का आधिक्य, व्यक्तित्व को ही भिखेर डालता है और आपकी कांग्रेस की हठ भर्त्सना आपके राष्ट्रीय इतिहास के ज्ञान पर प्रश्न चिन्ह है. हमारे वैज्ञानिकों का कमाल , वो वैज्ञानिक जिन्होंने  आर्थिक विपन्नताओं के बावजूद राष्ट्रीय त्याग और बलिदान से स्थापित हमारे शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र  निर्माण के लिए तालीम हासिल की और राष्ट्र निर्माण में लीन रहे  पर आप इनको भी नज़रंदाज़ करते हैं, कम आंकते हैं. आप कांग्रेस को अहिन्दुवादी समझते हैं . पर यह सत्य से परे है . आप हिंदूवादी थे तो जिस एक आधार पर आपने अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की उस आधार को ही क्यों छोड़ दिया , जब बाबरी मस्जिद गिरी तो अडवाणी जी रो पड़े , शायद इसलिए की अब वह लक्ष ही नहीं बचा था जिसपर अब  आपके राजनीतिक तीर चला  पाते . विवादित ढांचे के गिरने के बाद आप कई बार सत्ता में आये पर आप में  मंदिर निर्माण के लिए वो तत्परता नहीं दिखी जिस तत्परता ने कुछ लोगों में अवांछित उर्जा का संचार किया . कितने बच्चों का बलिदान हुआ , माताओं  के कोख सूने हुए ,क्या है आपके पास टूटी माताओं का कोई आंकड़ा या फिर उन का नाम जो एक धक्का देने के चक्कर में अपने घरों को ही सूना कर गए . हाँ आपने उन्हें शहीद कहा और इतना ही काफी समझा . क्या यही है आपका हिन्दुवाद. अगर आप वास्तव में वह हिन्दू वादी हैं जिसका आप प्रचार करते हैं और जो आपकी राजनीतिक पूँजी है  तो क्यों बैठे हैं आज खामोश, क्यों  नहीं बन पाया वह मंदिर आपकी पार्टी के कार्य कालों में ?        हाँ भारत एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है और हिन्दू धर्म दर्शन ही कांग्रेसी चिंतन की आधारशिला बनी. वो जो सही मायने में हिन्दू धर्मावलम्बी हैं उन्हें किसी भी अन्य धर्म  या उसके अनुयायियों से डरने की आवशयकता नहीं पड़ी. हिन्दू कायर नहीं उसमें वो लहू दौड़ता है जो राष्ट्र पर  आये किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने की शक्ति रखता है. सहिष्णुता ही शक्ति है वह क्रायोजेनिक तकनीक है जो महादेव के  त्रिशूल में अभिप्रेत है जिससे वध होता है तीन शूलों का , क्रोध ,लोभ और मोह. जब इन शूलों का वध होता है तब अर्जुन अपने नव अवतार   में अवतरित होता है , महा भारत होता है , कौरव हारते हैं और पांडवों की जीत होती है .  हिन्दू धर्म सनातन और सिद्ध आपसे नहीं और नाही आपकी ठेकेदारी से . जब  जब वतन पर खतरें मंडराएं हैं हिन्दुओं ने अपने सर कम पड़ने नहीं दिए नाही  उन्होंने, जिन्होंने राष्ट्र के लिए काम आने में हिन्दुओं के साथ राष्ट्र के लिए  अपनी बलिदानी दी . कट्टरपंथ किसी भी धर्म में अभिप्रेत नहीं फिर क्यों न वह  हिंदुत्व हो  या इस्लाम , सिक्खी  या  क्रिस्चियन या की कालांतर  में आडम्बर के विरोध में स्थापित हुए जैन या बौधिक आस्थाओं मे. हममे  से कुछ विकृत अति उत्साही  तथाकथित धर्मावलम्बी  एक दूसरे के प्रति सहिष्णुता का परिचय नहीं दे पाते तो वास्तव में हमने  अपने अपने धर्म और उसके संतों और पैगम्बरों के दर्शन  को समझने में भूल कर दी है.  आज विश्व में जिस रूप और जहाँ भी कट्टरपंथ मानवता को आतंकित कर रहा है वह धर्म क्यों नहीं उसे समझने के लिए सर्वप्रथम सारे धर्मावलम्बियों को  धर्मों से भिन्न मानव धर्म के मूल मानवता और उसके अनुशाशन  को समझने की आवशयकता है और तब और तब ही  धर्मावलम्बी एक दूसरे की आस्थाओं का सम्मान करने की समझ विकसित कर पाएंगे.  विश्व के सारे धर्म शुद्ध रूप से मानवता द्वारा अपेक्षित सद आचरण की  ही अव्धार्नाएं हैं जो इनके धार्मिक ग्रंथों में   दर्ज हैं. जिस जिस ने उस सर्वशक्तिमान परवरदिगार और उसके द्वारा मानव जाती से उसकी अपेक्षाओं को समझने में बेईमानी कर दी और सहिष्णुता की बलि दे डाली वही सही मायने में काफिर है.वह न तो हिन्दू है ,न क्रिस्चियन, न मुसलमान न  सिख न इसाई. और जो धर्मावलम्बी मानव, परवरदिगार की अपेक्षाओं को शुद्ध रूप से समझ पाया, उस पर अवलंबित रहा वही एक सच्चा और सार्थक धर्मावलम्बी है. साधनाओं में लिप्त यह संसार साध्य से ही दूर रहा, उस  साध्य से ,  जिसे हम अल्ल्लाह में समझते हैं और इश्वर  में ढूंढते हैं उससे सदैव दूर होते गए और मूढ़ता में लीन उसी के बन्दों की उसी के नाम पर कत्लेआम करते चले गए. धर्म के आड़ में मानवता से दूर हम  अपने आचरण को पशुवत बनाते चले गए. जिस तरह हमने धर्म को आडम्बरों में जकड़ दिया उसी तरह हमने लोकसेवा का भी हश्र  कर दिया. धर्मान्तरण कोई नामकरण नहीं, यह तो मानव से  मानवोचित  आचरण का आग्रह है और इस आग्रह में न तो हिंदुत्व न इस्लाम न ही क्रिश्चियनिटी और न ही किसी  अन्य धर्म की और न ही   ग्रंथों में निहित इनकी   अव्धार्नाएं भिन्न हैं. इसीलिए कांग्रेस हर धर्म के मध्य समभाव  की स्तिथि में है और अगर इसकी मान्यताएं एवम अव्धार्नाएं हिंदुत्व से प्रेरित हैं तो राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर शायद आज मात्र एक ऐसा संगठन है जिसे हिंदुत्व और हिन्दू धर्म की समझ थी, है और सदैव रहेगी. संविधान में धर्म्संभावना हिंदुत्व के शुद्ध स्वरुप की ही अभिव्यक्ति  है. .......... क्रमशः.

प्रधान मंत्री को RTI पर खुला पत्र . राजनीतिक पार्टियाँ दायरे से बाहर क्यों ?

प्रधान मंत्री श्री मोदी को खुला पत्र . राजनीतिक पार्टियों को सूचना के अधिकार (RTI) के दायरे में लाने के पहल में एक भ्रष्टाचार विरोधी प्रधान मंत्री उदासीन क्यों? 


आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ,
यह खुला पत्र कल संसद में सूचना के अधिकार पर सांसदों के दृष्टिकोण और सरकारी प्रतिक्रिया  से प्रेरित है .जनता के हाँथ में यह साधन, क्यों कर, जनता के ही प्रतिनिधियों को आंदोलित कर रहा है, चिंतनीय है .पत्र आपको प्रेषित है पर लक्ष सभी दल और नेता हैं . आप भारतीय राजनीती के सूर्य हैं जिसके प्रकाश में भारतीय लोकतंत्र, उसका सौन्दैर्य और उसकी कुरूपता दोनों ही आज प्रकाशित हैं.
भ्रष्ट आचार के खिलाफ युद्ध आपके राजनीतिक चिंतन का केंद्र बिंदु था और शायद अब भी है फिर सूचना के अधिकार के दायरे में राजनीतिक दलों को शामिल करना आपका दायित्व क्यों नहीं ? सत्य या मिथ्या ? पर एक पूर्व प्रधान मंत्री और वर्तमान राष्ट्रपति , मंत्री और वायुसेना प्रमुख पर लगे  आरोप किस कसौटी पर कसे जाएँ की विषय का सत्य या उसका मिथ्यत्व स्थापित  हो सके ? और अगर यह प्रश्न अनुतर्रित रह गया तो वर्तमान नेतृत्व कैसा आदर्श भावी पीढ़ियों के लिए प्रस्तुत कर पायेगा ? .क्या भावी पीढ़ियों द्वारा भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करना ही उनके जीवन का लक्ष होगा ? 
राष्ट्र का संविधान इसकी अव्धार्नाएं जनता की ही सहज बुद्धि का प्रतिबिम्ब है और सांसदों का आचरण इस सहज बुद्धि के  आंकलन  के दायरे से बाहर नहीं . पार्टियों के अपने अपने दृष्टिकोण और उन्हें स्थापित करने के हथकंडे हो सकते है पर राष्ट्रीय  सहज बुद्धि  और उसकी अन्तरात्मा  की आवाज़ बिरले ही  उन्हें  धोखा दे सकती है . हाँ राजनीती नें आज  परिदृश्य को गन्दला कर रखा है और  इस गंद्लेपन को हटाने और सच्चाई तक पहुँचने का एक साधन सूचना का अधिकार ( (RTI) है जिसकी वंचना मिलीजुली भ्रष्ट  राजनीतिक छलनीति, उसकी  कुत्सित विचारधारा, लक्ष बन चूका  है . संसद में इस अधिकार पर बहुदलीय आक्रमण और आपका मुस्कान भरा  मौन कुछ अटपटा सा लगा . इस देश ने दो नरेंद्र देखे हैं दोनों विश्वपटल के अग्रणी नायक , वसुधैव  कुटुंब के पक्षधर , एक ने विवेक में आनंद पाया दूसरा कब मन से आगे जायेगा ? विनोद लाजमी है पर कल एयर इंडिया यान खरीद फ़रोख्त मामले में प्रश्नों के घेरों में आ चुके इन  महाशय ने  पान और चायवालों का जिक्र जिस  अंदाज़ में  किया तब अनायास ही कांग्रेस की पतोंमुखी  चिंतन शैली और उनके प्रवक्ताओं का फूहड़पन स्मृतिपटल  पर उकर उठा , मणिशंकर याद आ गए , ये और बात है की जिन्होंने ऐसा आचरण किया वो  कांग्रेस से नहीं थे पर उनके दल की जड़ें  भी उसी सामंती सोच में है जिस पर जूते बरस रहे हैं फिर भी वाणी में सैंयम नहीं.   
भारतीय रिज़र्व बैंक  के गवर्नर  के वक्तव्य की गंभीरता को समझना जरूरी है . जब अर्थव्यवस्था में काले धन का संचार होता है तो इसके नागरिकों के लिए गंभीर परिणाम होते हैं. बढती मंहगाई और सरकारी सेवाओं में सामंजस्य स्थापित करने का एक साधन महंगाई  भत्ता हो सकता  है, पर उनकी दशा सोचें, जिन्हें महंगाई  भत्ता मिलता नहीं पर बढती कीमतों का कोपभाजन बनना पड़ता है.
 अर्थव्यवस्था  में जितना काला धन और जितनी तेजी से इसका संचार हो रहा है उसका आम आदमी के जीवन पर विभीषिका सा असर है जिसपर काबू पाने की चेष्टा से आप सभी कतराते नजर आतें हैं. इस काले धन का बहुत  बड़ा भाग और उसका उपयोग राजनीत में ही है जिसके खजाने  को सूचना के अधिकार से बाहर रखा गया  हैं जो प्रजा के  साथ धोखा है  . इन खजानों को भरने वाले वे  धन कुबेर  हैं जिनकी अपेक्षाएं हमारी  योजनाओं में झलकती हैं. कृषक, मजदूर और गरीब इन योजनाओं में कुछ उसी तरह शामिल हो पातें हैं जैसे होटल में वेटर जिन्हें धनाढय टिप दिया करते हैं और जिन्हें नेता वर्ष में एक बार पहली मई को याद करते हैं . बाकी समय वो अपने बटते जाते , सूखे खेतों को छोड़ शहरों में गरीबों के बीच अछूत बस्तियों में  बसते, श्रमिकों के बाज़ार में नीलाम  होते नज़र आते हैं.
भारतीय राजनीत में चौथी बार ऐसा मौका आया है जब राष्ट्र ने एक इमानदार प्रधान मंत्री पाया है . लाल बहादुर , अटल बिहारी और मनमोहन के बाद राष्ट्र ने आप के रूप में एक इमानदार प्रधानमंत्री पाया है . अटल बिहारी और मनमोहन जी के साथ बहुमत के नहीं होने की विवशता थी पर आपके साथ तो ऐसा नहीं फिर आपके द्वारा इस विषय में पहल क्यों नहीं ? राजनीत और इसका स्वार्थी  आर्थिक पोषण जो अब देश में बढ़ते भ्रष्टाचार का मूल आधार बन चुका है उस पर पर प्रकाश डालने से आज की सत्ता का सूर्य कतरा रहा क्यों ? किसने लगा रखा है इस ग्रहण को ?
जनता को, लोकतंत्र में, उसके इस महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित करने की किसी भी चेष्टा का विरोध अवश्यम्भावी है , राजनीत से भ्रष्ट आचरण को दूर करने के लिए किसी आकाशपुष्प की जरूरत नहीं जिसे अन्ना ढूंढना चाहते थे पर ढूंढ नहीं पाए , जरूरत है सही नीयत और इच्छाशक्ति की  जिसकी आप में कमी नहीं. अगर आपके नेतृत्व में राष्ट्र ने यह मौका गँवा दिया तो इससे  राष्ट्र  का  अनिष्ट ही होगा. अगर आपने राष्ट्र हित में पहल किया तो आपके ऐसे आग्रह के विरोधी यथार्थ के आईने में देखे जायेंगे और भ्रष्टाचारियों के समूह में दिखेंगे. क्या राष्ट्र आपसे अलग दिखने की अपेक्षा कर सकता है ?
 रामकृष्ण परमहंस से किसी ने पूछा, कलियुग में तपस्या का स्वरुप क्या होगा ? परमहंस ने कहा कलियुग में “ सत्य “ ही  तपस्या होगी जिसका अनुसरण कर पाना ही तप होगा. सत्य का ज्ञान नागरिक का अधिकार है और आध्यात्म का लक्ष  भी फिर कोई कैसे उसे इस अधिकार से वंचित रखने की चेष्टा करने की जुर्रत कर सकता है ? और आप ऐसी चेष्टा के विरोध में हमारे साथ क्यों नहीं ?
यह पत्र आप तक पहुंचे न पहुंचे , कोई पढ़े न पढ़े पर यह नागरिक अपने आग्रह को जारी  रखने का वचन देता है , फैलते अन्धकार में छोटे छोटे दीप जलाकर सत्य की तालाश करता रहेगा  तब तक, जब तक आप, भ्रष्टाचारियों से  अलग खुद को स्थापित नहीं कर देतें  और ऐसा आप तभी कर पायेंगे जब राजनीतिक दल और उनकी सम्पदा की जानकारी सूचना के अधिकार के दायरे में लाने इमानदार  चेष्टा प्रदर्शित कर सकेंगे.  

Tuesday, 10 May 2016

कांग्रेस मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ति ( 2 )


                                                  कांग्रेस  मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ति    (2)
 अगर बापू ने इस राष्ट्र को स्वाधीनता दिलाई तो  लोह्पुरुष पटेल ने इस राष्ट्र को उसका उपमहाद्वीपीय  स्वरुप दिया. चन्द्रगुप्त और अशोक के बाद अगर किसी ने इस राष्ट्र को उसके भव्य आयाम दिलाये  वो लौहपुरुष पटेल थे. पटेल बापू के प्रिय अनुयायी थे और बापू से सृजित कांग्रेसी चेतना के अभियक्त स्वरुप थे और ऐसे दुर्लभ और अपरिच्छिन्न राष्ट्रीय व्यक्तित्व पर किसी एक पार्टी  विशेष का एकाधिकार नहीं हो सकता. पटेल के  चिंतन के  अनुसरण से तत्कालीन कांग्रेसी चिंतन की भव्यता और बढती है.  लौह पुरुष  की गगनचुम्बी  भव्य कृति भारतीय राष्ट्रीय स्वाधीनता   आन्दोलन, राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधने वाले  के साथ साथ कांग्रेसी चिंतन और उसके आग्रह की भी स्मृति चिन्ह बनी रहेगी. यह एक सुन्दर आग्रह है और ऐसा करने वाले साधुवाद के पात्र.
आज स्वाधीन भारत जिस रूप में भी व्यक्त है वह पूर्व के गंभीर चुनाओं और निर्णयों का परिणाम है.पराधीनता से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा  की  महत्ता को कोई अर्थशात्री ही समझ सकता है पर  इसके  लिए  अर्थशास्त्र के साथ साथ विवेकशील शूक्ष्म दूरदर्शिता  का ज्ञान भी आवश्यक है. गंभीर विश्व समर की पशार्व्भूमि में आज़ाद हुए राष्ट्र को उत्तरीय  और पश्चिमी  क्षितिजों  पर अवश्यम्भावी  मंडराते  समरों    से अक्षुण रखते  हुए सीमित साधनों में इसकी आधारशिला रखना और इसका अनवरत उत्तरोत्तर विकास करते रहने के आग्रह और क्षमता को कम आँक कर  देखना इस राष्ट्र की ,  इसकी संकल्प शक्ति, और इसके दिव्य  यज्ञ  भावना का निरादर करना है. नेहरु और शास्त्री जी ने तो भारत के संम्भावनाओं का बखूबी  दर्शन कराया और इसको मूर्त रूप दिया इसके   निर्माणकर्ताओं ने, जिनमे इस देश के वैज्ञानिक, इसके अर्थशास्त्री ,इसके मजदूरों और किसानों,  और इस  साकार राष्ट्र  निर्माण और विकास   संकल्प को  सुरक्षित रखा कपडे के जूते पहने , जर्जर बंदूकों ,गिनीचुनी गोलियों के सहारे हमारे जवानों ने. और वे तबतक ऐसा करते रहे जबतक राष्ट्र ने उनको सुसज्जित करने की क्षमताएं पा  नहीं लीं. इन स्थितियों में नागरिकों ने राष्ट्र  को कांग्रेस के नेतृत्व को समर्पित किये रखना उचित समझा. जब अंग्रेजों ने  भारत को छोड़ा था तब हमारे शिल्पों  की उंगलियाँ कटी हुईं थी  और अर्थव्यवस्था साधनविहीन. कुछ दशकों बाद , आज हम अपने पडोसी  देशों को बार बार  सहयोग  देते हैं .चाहे  लंका हो , नेपाल  हो, बाग्लादेश हो या  अफ़ग़ानिस्तान हो और  ऐसा इसलिए संभव  क्यों की हम मे आज ऐसा कर पाने के  सामर्थ हैं . आजादी की  बेला में हम एक विपन्न राष्ट्र थे वर्ना पाकिस्तान को उस वक्त पचास करोड़ देने की बापू की वकालत उनकी शहादत का कारण नहीं बनती. या हमें घोड़ों के लिए अमरीका में उपजाए जा रहे गेहूं, जिसे हम उस देश से PL 480 के जरिये अनुकम्पा स्वरुप पा रहे थे , उसकी आवशयकता नहीं पड़ती. पर हमें उसे भी स्वीकारने की आवशयकता पड़ी.
 इस आर्थिक विपन्नता के मध्य और जब कोई मददगार मदद करने को  तैयार नहीं था  देश ने कांग्रेस को बार बार  राष्ट्रनिर्माण का दायित्व सौंपा. कांग्रेस ने राष्ट्र से त्याग की प्रार्थना की और  राष्ट्र ने दशकों उपभोग को त्यागा और राष्ट्रनिर्माण के लिए भूखे नंगे छतविहीन   रह कर पूँजी  निर्माण में सहयोग किया. माता बहनों ने अपने आभूषण उतार  दिए. राष्ट्र के उधोगपतियों ने वाहन के नाम पर मात्र एम्बेसडर,फ़िएट,और स्टैण्डर्ड जैसे वाहनों पर घूम घूम कर पूँजी निर्माण में बहुमूल्य योगदान  दिया और हमारे किसानों ने बैलो के साथ खुद के  जोड़े  बनाकर, कुओं  से पानी खींच खींच कर हमारी  क्षुदा की अग्नि को शांत किये  रखा. अर्थव्यवस्था की कश्ती सागर का विरोध किये बगैर उसके तरंगो के साथ तादात्म्य स्थापित कर आंधियों से लोहा लेते हुए, इस राष्ट्र को हरा भरा जिन्दा और  आबाद रखा ,  हमारे जवानों  ने हिमालय को अपने रक्त से लाल  कर दिया पर इसकी आजादी पर आंच नहीं आने दी. हाँ कुछ इस तरह यह राष्ट्र बना, वीर जवानों का ,दीवानों का, मस्तानों का,  जो अब हसने लगा था सावन में और भादों में.
 दुःख यह की हम में से कुछ आप और कुछ हम ने  प्रगति के रथ की ऐतिहासिक यात्रा को नहीं  देखा वर्ना सिर्फ राजनीतिक स्वार्थसिद्धि के लिए स्वर्ग के  वातायन से नीचे देख रहे अपने शहीद पूर्वजों, राष्ट्र निर्माताओं  और  देशप्रेमियों के बलिदान और  आग्रहों को इस तरह   कम करके नहीं आंकते, कमसकम जुमलों की अपनी कसरत के बीच “मेक इन इंडिया” का दण्ड बैठक करते    वक्त इतना तो सोचते की हम जिस व्यायामशाला में दण्ड बैठकी कर रहें हैं वह आयी कहाँ से और आज जिस आर्थिक व्यवस्था की ओर हम अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने की चेष्टा कर रहे हैं वह कैसे, कब और किन किन  की दूरदर्शिता वश अपने यौवन के निखार को प्राप्त हो सकी. राष्ट्रीय कर्मण्यता और  संकल्प को इस विवेकशून्यता के साथ कम आंककर उनका अपमान नहीं करते. आपके मैकारे की उत्तेजना  को सुन सुन जब आपके अनियंत्रित अहम् ने मन को ही ललकार दिया  तो मन की बातें छोड़, अब हों विवेक की बातें . गीता बाटना काफी नहीं अनियंत्रित  मन को अपनी विवेकवती बुद्धि , कृष्ण  के नियंत्रण में रखने की कला  ही तो गीता का सार है ..... क्रमशः


कांग्रेस मुक्त भारत ? एक अतिशयोक्ति .(1)


 कांग्रेस मुक्त भारत ?  एक अतिशयोक्ति.(1)


क्या कांग्रेस को दफन करने का समय आ चुका है ? क्या यह निष्प्रयोजन हो चुकी  है ? क्या बदलते सामाजिक परिवेश में इसकी सार्थकता  विलीन हो चुकी है? क्या राष्ट्रीय चिंतन के सनातन वैचारिक आन्दोलन को स्मृति पटल से मिटा पाना इतना सरल होगा? आज वसुंधरा दूब विहीन है पर बारिशों का इंतज़ार करें वह फिर से हरी होगी हाँ इस बार दूबों में मोथे नहीं होंगे . कहना की देश कांग्रेस को भूल पायेगा वैसा ही है मानों धरती दूब विहीन रहेगी. भारतीय राजनीतिक चिंतन में कांग्रेस वह दूब  है जो मोथों से ढक गयी है, मोथे हटेंगे और भारत माता और उसको समर्पित राजनीत नए दूबों के सौन्दैर्य से अलंकृत,  खिलखिला उठेगी . प्रकृति उदास है, दुर्भिक्ष का माहौल है , चारों  ओर महामारी है , कभी  चोरों में मौसेरे हैं तो कभी मौसेरों में चोर परिवार के आधे पांडवों में हैं तो आधे कौरवों में, राष्ट्र किंकर्तव्यविमूढ है. भारतीय राजनीत पूर्णरूपेण फॅमिली बिज़नेस है और इसके पोषक कभी इधर से तो कभी उधर से. .
 देश दाना पानी मांगता है , युवा रोजगार तलाशते हैं . भूखे , प्यासे  आत्महत्या पर आमादा किसानों को नसीब है कभी मंदिर , कभी इशरत, कभी औगास्ता तो कभी मोदी की डिग्रियां. अब तो संसद भी चाय पर अविवेकशील चर्चा  का अड्डा बन चुका  है जिसकी प्रासंगिकता पर ही प्रश्नचिन्ह लगता जाता है. .
क्या कांग्रेस पंडित नेहरु की थी ? क्या यह लाल बहादुर शास्त्री की थी ? क्या यह इंदिरा की थी ? क्या यह राजीव ,नाराशिम्हा राव, मनमोहन सिंह या सोनिया, प्रियंका या राहुल की है ? क्या राष्ट्र की सबसे सनातन राजनीतिक अभिव्यक्ति कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की निज अमानत हो सकती है और क्या ऐसा सोचना , ऐसा कहना , ऐसा होना या ऐसा होने की इज़ाज़त देना उचित है ? विचारधारा पर खुद मुख्तारी लोकतंत्र की  अव्धार्नाओं, उसकी वस्तुता का उल्लंघन है.
क्या कांग्रेस का इतिहास इसके कुछ गिने चुने लोगों से ही जाना और समझा जा सकता है या की उसकी राष्ट्रीय प्रासंगिकता जांचने के लिए  राष्ट्रीय स्मृतिपटल पर अंकित स्वाधीनता संग्राम के इतिहास  को पूर्ण  रूप से  खंघालने की विवेकपूर्ण आवश्यकता है? क्या राष्ट्रीय चेतना की   इस राष्ट्रीय राजनीतिक धरोहर  को कुछ चापलूस विवेकशून्य मूढ़ मतियों की अनुकम्पा पर आश्रित छोड़ा जा सकता है या सिर्फ खोखली हठधर्मी आलोचना का शिकार होने दिया जा सकता ?
भावनात्मक कसौटी पर लोक  सद्भावना और सहानुभूति गाँधी परिवार के सदस्यों के साथ बनी रहेगी , उनके नेतृत्व औचित्य और उपयोगिता पर एक कांग्रेसी के ह्रदय में उठते प्रश्न पर शायद कुछ कान्ग्रेसिओं और  समाज का उचित प्रतिवाद भी हो, पर क्या उठते प्रश्नों के उत्तर मात्र   भावनात्मक और सामाजिक दृष्टिकोणों पर अवलंबित किये जा सकते  है या इनका उत्तर पाने का मार्ग  सम्भाव में स्थित बिना द्वेष राग के विवेकपूर्ण विश्लेषण से संभव है ?
आजादी  से  कोई छह दशक पूर्व जिस चेतना की अभिव्यक्ति एक संघठन, कांग्रेस के रूप में हुई उसका लक्ष था देश की स्वतंत्रता. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और कांग्रेसी चेतना और चिंतन एक दूसरे से युक्त रहे. बापू ने सत्य को पहचाना. यह सत्य क्या था ? और इस सत्य के आग्रह को और राष्ट्रीय चेतना को  अनेक विघ्नों के बावजूद अहिंसा के रास्ते उसके दिव्य लक्ष ,देश की स्वाधीनता तक पहुँचाया. गाँधी ने पूर्ण समर्पण और इश्वर  अर्पण की भावना से एक दिव्य लक्ष को चुना, अपने व्यक्तित्व  में आमूल परिवर्तन किये ,एक पीड़ित जनभावना के अनुकूल  विदेशी वस्त्रों को त्याग एक फ़कीर के वस्त्र को धारण किया. स्वार्थी आसक्तियों को त्याग अनासक्त भाव से कर्ताबोध बगैर कर्मण्यता को लक्ष बना एक अनुसरणीय एवम अनुकरणीय नेतृत्व का  दर्शन कराया और इस तरह एक दिव्य लक्ष से अनुप्राणित स्वतंत्रता संग्रामियों से उनका एकाकार हुआ. ऐसे दिव्य नेतृत्व और उसके दिव्य लक्ष की प्राप्ति,  जन अभिलाषा और जन कर्तव्य बन गया. वो बोलते थे तो राष्ट्र चलता था और उनके आग्रह पर तेज बहती राष्ट्रीय चेतना को विराम भी लग जाता था.
पर क्या सब गांधी हो सकते थे ? गांधी पूर्णत्व  को प्राप्त एक ऐसे संत थे जो खुद को भली भांति समझ पाए थे और मानव धर्म को भली भांति समझ सके थे. वो भली भांति जानते थे की कर्म में ही उनका और उनके अनुयाइयों का अधिकार था और कर्मण्यता के लिए जरूरत रही  एक दिव्य लक्ष की . जंजीरों  में जकड़ी जननी की स्वाधीनता ही उनका दिव्य लक्ष रहा और इसकी प्राप्ति  वो धनसंग्रह से नहीं अपितु  लोकसंग्रह से कर पाए. स्वाधीनता संग्राम में बापू को विदेश में सिले वस्त्रों को पहनने की  जरूरत नहीं पड़ी , धन संग्रह के प्रति वे अनासक्त रहे. उनको देख आवाम ने विदेशी उत्पादों को अपने जीवन से बहिष्कृत कर दिया. इस तरह बापू ने सर्व प्रथम “ मेक इन इंडिया “ का आव्हान किया. चरखे के सहारे बर्तानी कपडा  मिलों को झगझोर दिया. इसके लिए न तो बापू को दस लाख के सूट को  पहनने की आवशयकता पड़ी  और न ही लोक निंदा से बचने के लिए बाद में इसके नीलामी की आवशयकता. बापू जैसे नेता की दिव्यता  और उनका  व्यक्तित्व सार्वभौम और सर्वगत ही हो सकता था. उन्होंने तो इश्वर और अल्लाह को एक बताया था और इनसे सिर्फ सबके लिए सम्मति के आशीष का आग्रह किया था. बापू और गोडसे दोनों ही गीता को पढने वाले थे. बापू ने गीता के सार को समझा , धर्म की परिभाषा समझी  और मृत्यु  पर्यंत इसका अनुसरण किया. उन्होंने गीता को समझा , अल्लाह को जाना , गुरुग्रंथ साहिब की सत्यता को जाना और  ईसा  समान  अपने प्रियजनों के लिए  सूली  पर चढ़ने  में हिचकिचाहट नहीं दिखाई.
 गोडसे गीता को नहीं समझ सके मानव धर्म को नहीं समझ पाए और अज्ञानवश एक दुष्कृत के आग्रही बने. गोडसे ही नहीं बहुत से मिथ्या धर्मावलम्बियों ने मानव धर्म को समझने में भूल की और पशुवत  वृतियों के आग्रही बनते चले गए. अगर उन्होंने अपने अपने स्वधर्म को समझ पाया होता तो वे भारत माता के सपूत, उसके भक्त, उसकी भक्ति और उसके आग्रहों के हन्ता नहीं बनते. कांग्रेस का चिंतन बापू की चेतना की ही अभिव्यक्ति थी. पर देवत्व को  सब तो  प्राप्त नहीं हो सकते थे  इसलिए सबको उस दिव्य धारा का भाग बनना ही था . वो जो देवत्व को प्राप्त होते हैं ,सबको उपलब्ध रहते हैं. राष्ट्र उनको राष्ट्रपिता मानता  है और चीन  जैसे राष्ट्र के राष्ट्रपति  को   सर्वप्रथम साबरमती ले जाने का औचित्य गाँधी विरोधियों को भी विवश कर पड़ता  है. ..........क्रमशः .......................